khabar Sphere

khabar Sphere

Uncategorized

ट्रंप ने रिश्वतखोरी के दोषी पूर्व शेरिफ को दी माफी, बोले – अब शुरू होगा उनका ‘शानदार जीवन

अमेरिका की राजनीति में एक और बड़ा धमाका!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्जीनिया के पूर्व शेरिफ स्कॉट जेनकिंस को पूर्ण और बिना शर्त माफी दे दी है। यह वही शेरिफ हैं जिन्हें दिसंबर 2024 में रिश्वतखोरी, साजिश और ईमानदार सेवाओं की धोखाधड़ी जैसे गम्भीर अपराधों में दोषी पाया गया था।अमेरिकी न्याय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉट जेनकिंस ने $75,000 से अधिक की रिश्वत ली थी और बदले में कई व्यापारियों को अपनी टीम में “ऑक्ज़िलियरी डेप्युटी शेरिफ” के पद दिए थे। यह रिश्वत नकद और चुनावी चंदों के रूप में दी गई थी।FBI की जांच में सामने आया ‘कैश-फॉर-बैज’ स्कैम, जिसमें दो अंडरकवर एजेंटों ने खुद रिश्वत दी और पूरे मामले को बेनकाब किया।लेकिन ट्रंप का दावा कुछ और है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (ट्रुथ सोशल) में लिखा:“यह शेरिफ बाइडन प्रशासन की ज़्यादती का शिकार है… वो एक अच्छे इंसान हैं जिन्हें ‘रेडिकल लेफ्ट’ ने निशाना बनाया। मैं उन्हें पूरी माफी देता हूं। अब वो जेल नहीं जाएंगे।”

पृष्ठभूमि:
• स्कॉट जेनकिंस 2011 में शेरिफ चुने गए थे और 2012 से Culpeper County के शेरिफ पद पर रहे।

• उन्हें 2015 और 2019 में फिर से चुना गया था।

• मार्च 2025 में उन्हें 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

क्या कहता है अमेरिका का कानून?

कानून के जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति के पास माफी देने का विशेषाधिकार होता है, लेकिन इससे न्याय प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।

khabarsphere0@gmail.com

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *