Fidelity Credit Opportunities Fund II: कर्ज़ में छिपे मुनाफे का खेल, $729 million जुटाए!

Fidelity ने लॉन्च किया नया Credit Fund
Fidelity Investments, जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी asset management कंपनी है, ने अपने Credit Opportunities Fund II को बंद कर दिया है और इस बार करीब $729 Million (लगभग ₹6,100 करोड़) जुटा लिए हैं!
यह कंपनी का दूसरा opportunistic credit fund है, जो financial market में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए लॉन्च किया गया है।
Fidelity Credit Opportunities Fund II: ये Fund आखिर है क्या?
Fidelity Credit Opportunities Fund II एक ऐसा निवेश फंड है जो उन companies या assets में पैसा लगाएगा जो Stressed, Distressed, या फिर Restructured debt और equity के रूप में हैं।
आसान शब्दों में:
Stressed Assets = ऐसी कंपनियाँ जिनकी वित्तीय हालत कमजोर है, लेकिन अभी भी बचने का मौका है।
Distressed Assets = ऐसी कंपनियाँ या bonds जो लगभग दिवालिया हो चुकी हैं या खतरे में हैं।
Restructured Debt/Equity = जिन कंपनियों ने अपने कर्ज या हिस्सेदारी की शर्तों को बदला है ताकि वे survive कर सकें।
क्यों बना है ये फंड?
Fidelity के Head of High Income and Alternatives – Harley Lank के अनुसार, ये फंड market में मिल रहे अलग-अलग opportunities को capture करने के लिए बनाया गया है।
इसका मतलब है कि कंपनी एक flexible रणनीति अपनाएगी — कभी public market bonds में निवेश करेगी और कभी private credit deals में।
-:FAQ:-
Q1. Fidelity Credit Opportunities Fund II क्या है?
- Ans. यह Fidelity का नया opportunistic credit fund है, जो distressed debt और restructured equity में निवेश करता है।
Q2. Fidelity ने इस फंड के जरिए कितनी राशि जुटाई है?
- Ans. Fidelity ने $729 Million (लगभग ₹6,100 करोड़) इस फंड में इकट्ठा किए हैं।
Q3. क्या ये फंड private और public दोनों assets में निवेश करेगा?
- Ans. हाँ, यह फंड public bonds और private credit deals दोनों में निवेश करेगा — जहां बेहतर अवसर मिलें।
-:Letest Post:-