UNFPA रिपोर्ट 2025: भारत बना सबसे जनसंख्या वाला देश, पर चिंता Overpopulation नहीं है!
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA),
की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2025 तक 1.46 अरब तक पहुँचने की संभावना है, जिससे वह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना रहेगा।
लेकिन इस रिपोर्ट में एक और बड़ी बात सामने आई है — Total Fertility Rate (TFR) अब replacement level से भी नीचे गिर गई है।
UNFPA रिपोर्ट 2025:
क्या होता है Replacement Level?
Replacement level fertility वह स्तर है, जिस पर एक देश की जनसंख्या स्थिर रहती है — यानी प्रत्येक महिला के जीवन में औसतन 2.1 बच्चे।
UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब इस स्तर से नीचे जा चुका है, यानी दीर्घकाल में जनसंख्या गिरावट की ओर जा सकती है।
Reproductive Agency पर ज़ोर:
रिपोर्ट बताती है कि अब हमें fertility डराने वाली चीज़ नहीं समझनी चाहिए, बल्कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर महिला और परिवार को अपनी desired family size चुनने का अधिकार और संसाधन मिले।
आज भी करोड़ों महिलाएं ऐसी हैं जो चाहती हैं कि उनके कम या अधिक बच्चे हों, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रही हैं।
➡️ यानि असली समस्या जनसंख्या वृद्धि नहीं, बल्कि सशक्त प्रजनन विकल्पों की कमी (Lack of Reproductive Agency) है।
सोच में बदलाव जरूरी:
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारों को अब अपनी नीतियों में इन बातों को शामिल करना चाहिए:
✅ Informed Choice के आधार पर फैमिली प्लानिंग
✅ गर्भनिरोधक साधनों की accessibility and affordability
✅ महिलाओं की health, education और empowerment पर ज़ोर
✅ जनसंख्या नीति को मानवाधिकार आधारित दृष्टिकोण से देखना
Data Highlights (2025 Report से):
🔹 India Population: 1.46 Billion
🔹 TFR: Below 2.1 (replacement level)
🔹 Major concern: Lack of access to reproductive health and choice
🔹 UNFPA Message: Focus on choice, not control
Latest Post:
1. Smart Cities 2.0: मिशन खत्म, अब नई भूमिका में लौटेंगे SPVs!